Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर स्कूल, आंगनवाड़ी व अस्पताल का किया निरीक्षण

Barkat Qureshi / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 305

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर स्कूल, आंगनवाड़ी व अस्पताल का किया निरीक्षण मांदला, चिकलपाट, सुन्दरपानी और आमाखाल का किया दौरा हरदा 7 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को जिले के ग्राम मांदला, चिकलपाट, सुन्दरपानी, आमाखाल व खिरकिया नगर का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम मांदला में उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर राशन की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी ली। उन्होने आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पोषण आहार वितरण के संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम मांदला के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने दस्तक अभियान एवं एन.सी.डी. स्क्रीनिंग की जानकारी ली। उन्होने मांदला में स्कूल भवन का निरीक्षण किया। । कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान ग्राम चिकलपाट में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बच्चों का वजन एवं ऊंचाई की जांच की और रिकॉर्ड का सत्यापन किया। उन्होने बच्चों की ई केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण कर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए। उन्होने चिकलपाट के उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर आशा प्रोत्साहन राशि वितरण की जानकारी भी ली और निर्देश दिए की आशा कार्यकर्ताओं को हर माह नियमित रूप से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर को नल जल योजना का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिये। ग्राम आमाखाल के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वहां आयोजित क्लस्टर कैम्प का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान उन्होने ग्राम धौलपुर में नल जल योजना की जानकारी ली तथा ठेकेदार को कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान खिरकिया में कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मंडी में पर्ची काटने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने इस दौरान किसानों से चर्चा कर मंडी में व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने मण्डी संचालन के संबंध में सही जानकारी ना दे पानी पर मंडी सचिव श्री रमेश कुमार धुर्वे के विरुद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें