: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
Barkat Qureshi / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 257
कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याए
हरदा 25 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम बघवाड़ निवासी नर्मदाप्रसाद बिजोने ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर अपने खेत में हुई आगजनी की घटना की जांच कराने की मांग की, जिस पर उन्होने एसडीएम टिमरनी को एक सप्ताह में मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये। जनसुनवाई मे ग्राम सन्यासा निवासी किसानों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्राम सन्यासा से भीलटदेव रोड़ पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई पुलिया पर स्लोप निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, जिस पर उन्होने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में रहटगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर खेत में डी.पी. लगवाने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में बैरागढ़ निवासी दिनेश सोनी ने कलेक्टर श्री सिंह से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग की, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवेदक की दिव्यांगता का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश दिये। पिडगांव के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर पिडगांव उप शाखा नहर की साफ-सफाई कराने की मांग की, जिस पर उन्होने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को नहर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में श्रीनगर कॉलोनी हरदा के निवासियों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनका नल कनेक्शन नर्मदा पाइपलाइन से जुड़ा है किन्तु एक माह से नल में पानी नहीं आ रहा है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को समय सीमा में आवेदकों की पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम अबगांवखुर्द निवासी देवेन्द्र गुर्जर ने ग्राम भुन्नास स्थित अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को सीमांकन कराने के निर्देश दिये।
हरदा 25 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में ग्राम बघवाड़ निवासी नर्मदाप्रसाद बिजोने ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर अपने खेत में हुई आगजनी की घटना की जांच कराने की मांग की, जिस पर उन्होने एसडीएम टिमरनी को एक सप्ताह में मामले की जांच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये। जनसुनवाई मे ग्राम सन्यासा निवासी किसानों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि ग्राम सन्यासा से भीलटदेव रोड़ पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई पुलिया पर स्लोप निर्माण न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है, जिस पर उन्होने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में रहटगांव के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर खेत में डी.पी. लगवाने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में बैरागढ़ निवासी दिनेश सोनी ने कलेक्टर श्री सिंह से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाने की मांग की, जिस पर उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवेदक की दिव्यांगता का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र बनवाने के निर्देश दिये। पिडगांव के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर पिडगांव उप शाखा नहर की साफ-सफाई कराने की मांग की, जिस पर उन्होने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को नहर की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में श्रीनगर कॉलोनी हरदा के निवासियों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनका नल कनेक्शन नर्मदा पाइपलाइन से जुड़ा है किन्तु एक माह से नल में पानी नहीं आ रहा है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को समय सीमा में आवेदकों की पेयजल संबंधी समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम अबगांवखुर्द निवासी देवेन्द्र गुर्जर ने ग्राम भुन्नास स्थित अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को सीमांकन कराने के निर्देश दिये।विज्ञापन
विज्ञापन