: कलेक्टर श्री सिंह ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" और "विक्रमोत्सव" की तैयारियों की समीक्षा की
Barkat Qureshi / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 314
कलेक्टर श्री सिंह ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" और "विक्रमोत्सव" की तैयारियों की समीक्षा की
हरदा 28 मार्च 2025, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे "जल गंगा संवर्धन अभियान" और 30 मार्च को आयोजित होने वाले विक्रमोत्सव_2025 कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय के साथ-साथ हरदा, टिमरनी और खिरकिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 30 मार्च को जिले के सभी नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य प्रारंभ किए जाएं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए ।
कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं की साफ सफाई और रिपेयरिंग के कार्य कराए जाएं तथा जल संरचनाओं के आसपास पौधारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार "विक्रमोत्सव_2025" कार्यक्रम जिले में आयोजित किया जाए।उन्होंने प्रमुख मंदिरों पर धर्म ध्वजा स्थापित करने तथा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
हरदा 28 मार्च 2025, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे "जल गंगा संवर्धन अभियान" और 30 मार्च को आयोजित होने वाले विक्रमोत्सव_2025 कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय के साथ-साथ हरदा, टिमरनी और खिरकिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 30 मार्च को जिले के सभी नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतो में जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य प्रारंभ किए जाएं। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए ।
कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचनाओं की साफ सफाई और रिपेयरिंग के कार्य कराए जाएं तथा जल संरचनाओं के आसपास पौधारोपण के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार "विक्रमोत्सव_2025" कार्यक्रम जिले में आयोजित किया जाए।उन्होंने प्रमुख मंदिरों पर धर्म ध्वजा स्थापित करने तथा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए।विज्ञापन
विज्ञापन