: कलेक्टर श्री सिंह ने तालाब गहरीकरण के लिये किया श्रमदान
Barkat Qureshi / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 360
कलेक्टर श्री सिंह ने तालाब गहरीकरण के लिये किया श्रमदान
हरदा 11 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ प्रारंभ किया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णाेद्धार जैसे कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम खामापड़वा में तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ हुआ।
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह भी तालाब गहरीकरण कार्य के लिये प्रारम्भ श्रमदान में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, गांव के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने भी तालाब गहरीकरण के लिये श्रमदान किया। उन्होने जनपद पंचायत के सीईओ श्री बलवान सिंह मवासे को निर्देश दिये कि गहरीकरण के लिये आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में जनभीदारी और बढ़ाएं। उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि इस तालाब से ग्रीष्म ऋतु में भी गांव के पेयजल स्रोतों का जल स्तर कम नहीं होगा।
हरदा 11 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ प्रारंभ किया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णाेद्धार जैसे कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम खामापड़वा में तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ हुआ।
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह भी तालाब गहरीकरण कार्य के लिये प्रारम्भ श्रमदान में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, गांव के सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों ने भी तालाब गहरीकरण के लिये श्रमदान किया। उन्होने जनपद पंचायत के सीईओ श्री बलवान सिंह मवासे को निर्देश दिये कि गहरीकरण के लिये आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में जनभीदारी और बढ़ाएं। उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि इस तालाब से ग्रीष्म ऋतु में भी गांव के पेयजल स्रोतों का जल स्तर कम नहीं होगा।विज्ञापन
विज्ञापन