Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने नाबार्ड द्वारा तैयार क्रेडिट प्लान का विमोचन किया

Barkat Qureshi / Thu, Jan 30, 2025 / Post views : 310

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने नाबार्ड द्वारा तैयार क्रेडिट प्लान का विमोचन किया हरदा 30 जनवरी 2025/ कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट में नाबार्ड द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए तैयार की गई पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान का विमोचन किया। इस अवसर पर नाबार्ड जिला प्रबन्धक श्री राहुल कुशवाहा, एलडीएम हरदा श्री मनोज पवार उपस्थित थे। जिला प्रबन्धक श्री कुशवाहा ने बताया कि हरदा जिले के लिए 3433.57 करोड़ की ऋण योजना बनाई गई। इसके आधार पर जिले की वार्षिक साख योजना बनाई जाएगी। ये ऋण आंकलन भारत सरकार एवं मप्र सरकार की प्राथमिकताओं व नीतियों में बदलाव से उत्पन्न संभावनाएं, आधारभूत व सहायक सुविधाओं में सुधार, स्केल ऑफ फाइनेंस, यूनिट कॉस्ट, सब्सिडी योजनाओं इत्यादि संभावित उपलब्धि, गत वर्षों में बैंकों की उपलब्धियों, पिछले आधार स्तरीय ऋण प्रवाह को ध्यान रख कर किया है। उन्होने बताया कि कृषि क्षेत्र के लिए 2669.13 करोड़, एमएसएमई क्षेत्र के लिए 562.05 करोड़ तथा अन्य प्राथमिकता क्षेत्र के लिए 202.38 करोड़ का आंकलन किया गया है। कृषि मियादी ऋण 576.75 करोड़ का आंकलन किया है, जो कुल कृषि ऋण का करीब 21 प्रतिशत है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें