: कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश
Barkat Qureshi / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 347
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश
हरदा 24 मार्च 2025/ वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिनों में उपलब्ध विभागीय बजट का निर्धारित मद में अधिकतम सदुपयोग करें और प्रयास करें कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया बजट समर्पित न करना पड़े। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में उन्होने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों तथा जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समय समीक्षा में निराकरण करते हुए आवेदक को सूचित अवश्य करें। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा तथा एसडीएम श्री कुमार शानु देवड़िया सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय राजस्व वसूली से संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि राजस्व वसूली के मामले में विशेष ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन