Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल, आंगनबाड़ी, गौशाला व उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 305

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूल, आंगनबाड़ी, गौशाला व उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया भादूगांव, कायागांव, झाड़पा नवीन, खेड़ा व रातातलाई का किया दौरा हरदा 5 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार को जिले के ग्राम भादूगांव, कायागांव, झाड़पा नवीन, खेड़ा व रातातलाई का दौरा कर वहां के स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केन्द्र, उचित मूल्य दुकान, अमृत सरोवर व गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। ग्राम झाड़पा नवीन में भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया और आर.ई.एस. के सहायक यंत्री श्री विश्वजीत पाटीदार को इस माह के अंत तक आंगनवाड़ी भवन पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होने भ्रमण के दौरान ग्राम झाड़पा नवीन में अनुपस्थित पटवारी की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें