Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, शांति भंग करने के प्रयास पर केस दर्ज

Barkat Qureshi / Wed, Jul 16, 2025 / Post views : 379

Share:

कांवड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी पकड़ा गया, शांति भंग करने के प्रयास पर केस दर्ज

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

दिनांक 16 जुलाई 2025 को टिमरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर धार्मिक भावना को आहत करने वाली पोस्ट डालने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, अनिकेत किरार पिता जमना प्रसाद किरार निवासी ग्राम उंद्राकच्छ ने थाना टिमरनी में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि युनुश शाह निवासी टिमरनी द्वारा कांवड़ियों को लेकर आपत्तिजनक भाषा जैसे "बेरोजगार, चोर, नशेड़ी, गुंडे, बदमाश" आदि शब्दों का उपयोग कर एक व्हाट्सएप स्टेटस पोस्ट किया गया। इस पोस्ट से हिन्दू धर्म एवं धार्मिक यात्रा से जुड़े जनमानस की भावनाएं आहत हुईं। अनिकेत के साथ विकाश शर्मा, भवानी राजपूत, संजय दुबे (धौलपुर कला) एवं ऋषि चंदेल (टिमरनी) ने भी उक्त स्टेट्स को धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बताते हुए आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युनुश शाह के विरुद्ध थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 380/25 अंतर्गत धारा 223, 353(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इस्तगाशा क्रमांक 93/25 धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी युनुष पिता याकुब शाह (उम्र 48 वर्ष), वार्ड क्रमांक 15, टिमरनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करें। धर्म, संप्रदाय या समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना न सिर्फ सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह कानूनी अपराध भी है, जिस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें