Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कार्यकर्ता संगठन की रीढ है: डी.डी.उईके/सदस्यों की सक्रियता से ही हो रहा भाजपा का विस्तार: कमल पटेल

Barkat Qureshi / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 230

Share:
कार्यकर्ता संगठन की रीढ है: डी.डी.उईके/सदस्यों की सक्रियता से ही हो रहा भाजपा का विस्तार: कमल पटेल भाजपा कार्यालय कमल कुंज में हरदा विधानसभा के सक्रिय सदस्यों के कार्यकर्ता सम्मेलन में लगभग सभी 6 मंडलों के 400 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए एवं आगामी कार्यों पर प्रकाश डालने तथा संगठन की रीति निति को आत्मसात करने के भाव से यह कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्र सरकार में मंत्री दुर्गादास उईके मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए । उईके ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी जिसके 12 करोड़ से भी अधिक सदस्य देश भर में है। यह कार्य कोई छोटा मोटा कार्य नहीं है। संगठन की मजबूती का सबसे मजबूत आधार जैसे शरीर में रीढ़ की हड्डी होती है उसी प्रकार संगठन में कार्यकर्ता अपने पूरे मनोयोग, समय एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए लगातार संगठन को मजबूत कर रहा है। केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। कभी हम विकासशील देश की श्रेणी में हुआ करते थे आज हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं। यह सब आप जैसे कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। आने वाले दिनों में संगठन के कार्य आप पूरी निष्ठा के साथ करेंगे आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन में विस्तार हो रहा है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र की भावना से पहले हमने बूथ स्तर पर बूथ कमेटी बनाई और अब मंडलों की कार्यसमिति तैयार हो रही है। हरदा विधानसभा के लगभग आधे मंडलों की घोषणा हो चुकी है। शीघ्र ही शेष बचे हुए मंडलों की घोषणा की जायेगी। 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पूरे हरदा जिले में हर्षोल्लास से बनाया गया। आगामी समय में 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर जी की जयंती एवं गांव/बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत आप सभी कार्यकर्ताओं को तीन दिन प्रतिदिन आठ घंटे के हिसाब से 24 घंटे का समय देकर मतदान केंद्र को और अधिक मजबूत बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गये सभी संगठनात्मक कार्यों को प्रत्येक मंडल अध्यक्ष सहित पूरी टीम द्वारा किया जा रहा है। आजीवन सहयोग निधि में भी जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्रतिपूर्ति आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं परिश्रम से हमने प्राप्त की है। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने संचालन किया। इस अवसर पर दर्शन सिंह गहलोद, भारती राजू कमेड़िया, , भागवत शाह ढोके, नितेश बादर, संजय यादव, विजय सिंह राजपूत, नरेन्द्र भाटी, विजय जेवल्या, राजेश गोदारा, लोकेश राव मराठा,अंशुल गोयल ,दुर्गाबाई मौर्य, अनिता अग्रवाल, योगमाया शर्मा सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें