Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मांधाता के संटू दादा 108 ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

Barkat Qureshi / Sat, Feb 15, 2025 / Post views : 184

Share:
कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मांधाता के संटू दादा 108 ने घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल मूंदी नगर के पुनासा रोड़ पर आज शनिवार को सुबह 11 बजे एक बाइक सवार युवक को कार चालाक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक 3 फिट तक ऊपर उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया।इसी दौरान पुनासा तरफ से आ रहे 108 नाम से मशहूर समाजसेवी दिग्विजय सिंह तोमर(संटू दादा) ने अपनी कार से घायल युवक प्रतीक पिता पप्पू गौर 20 साल निवासी मूंदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर शांता तिर्की ने घायल का उपचार कर भर्ती किया जहां युवक का इलाज चल रहा है। मांधाता विधानसभा में रहने वाले दिग्विजय सिंह तोमर (संटू दादा) कई बार लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। कई दुर्घटना के शिकार हुए घायलों को अपने निजी वाहन से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जिससे घायलों को समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। आज वह अपने निजी वाहन से मूंदी की और आ रहे थे। घायल युवक को देख उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका और अपने निजी वाहन से युवक को अस्पताल पहुंचाया। वो तत्काल लोगों की मदद करने के लिए आगे आते हैं। इसी लिए आज उन्हें सब 108 संटू दादा के नाम से जानते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपनी कार का नंबर भी 108 रखा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें