: किसानों का ई_केवाईसी सत्यापन, और फॉर्मर्स रजिस्ट्री का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें
Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 203
किसानों का ई_केवाईसी सत्यापन, और फॉर्मर्स रजिस्ट्री का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें
कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा और हंडिया तहसील के पटवारियों की बैठक में दिये निर्देश
हरदा 8 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को हंडिया के तहसील कार्यालय और हरदा के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पटवारियों और सर्वेयर्स की बैठक में निर्देश दिये कि सभी पटवारी व सर्वेयर्स अगले 15 दिन में किसानों के ई- के वाय सी सत्यापन संबंधी कार्य को पूर्ण करें, तथा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 15 फरवरी तक हर हाल में पूर्ण करें। उन्होने कहा कि 15 दिन बाद फिर से पटवारियों की समीक्षा बैठक ली जाएगी तथा समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एसडीएम श्री कुमार शानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवांगी बघेल, तहसीलदार श्री वीरेंद्र उईके सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी पटवारियों से एक-एक कर बात की तथा किसानों के ई केवाईसी सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही 15 फरवरी तक पूर्ण करने की हिदायत दी।
हरदा 8 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार को हंडिया के तहसील कार्यालय और हरदा के जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित पटवारियों और सर्वेयर्स की बैठक में निर्देश दिये कि सभी पटवारी व सर्वेयर्स अगले 15 दिन में किसानों के ई- के वाय सी सत्यापन संबंधी कार्य को पूर्ण करें, तथा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 15 फरवरी तक हर हाल में पूर्ण करें। उन्होने कहा कि 15 दिन बाद फिर से पटवारियों की समीक्षा बैठक ली जाएगी तथा समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एसडीएम श्री कुमार शानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिवांगी बघेल, तहसीलदार श्री वीरेंद्र उईके सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी पटवारियों से एक-एक कर बात की तथा किसानों के ई केवाईसी सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री संबंधी कार्यवाही 15 फरवरी तक पूर्ण करने की हिदायत दी।विज्ञापन
विज्ञापन