Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कुंडलेश्वर वार्ड से हुआ वृक्ष स्थानांतरण

Barkat Qureshi / Fri, Dec 20, 2024 / Post views : 389

Share:
कुंडलेश्वर वार्ड से हुआ वृक्ष स्थानांतरण पर्यावरण संरक्षण को लेकर खंडवा में नई जागृति का शुभारंभ होने लगा है। बालाजी ग्रुप एवं नगर पालिका निगम के संयुक्त सहयोग से शहर के भवानी माता रोड स्थित कुंडलेश्वर वार्ड के अमितेश जायसवाल के निजी प्लॉट से करीब 70 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को नागचुन तालाब क्षेत्र में शिफ्ट किया गया। बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि वर्तमान युग में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागृति लाया जाना अति आवश्यक हो गया है, और कॉलोनाइजर के द्वारा तो यह किया जाना नितांत आवश्यक है, इसीलिए बालाजी ग्रुप हमेशा अपने प्रयासों में इस कार्य हेतु आगे रहता है। शहर के कुंडलेश्वर वार्ड के अमितेश जायसवाल के प्लॉट में पीपल का प्राचीन वृक्ष लगा था , चूंकि प्लॉट में नया मकान बनाया जाना है इसलिए पेड़ को काटने की समस्या आन पड़ी, अमितेश जायसवाल ने नगर निगम को इस हेतु बताया। तब नगर निगम और बालाजी ग्रुप के संयुक्त सहयोग से इस पेड़ पर तीन माह तक ट्रीटमेंट किया गया। बालाजी ग्रुप के इंजीनियर डेविड बाउजी ने सतत इस कार्य हेतु तकनीकी मार्गदर्शन और निरीक्षण किया। इस पेड़ को शिफ्ट करने के लिए एक जेसीबी, दो बड़ी क्रेन फराना , एक ट्रोल की आवश्यकता पड़ी, पेड़ को उखाड़ने के बाद नागचुन में शिफ्ट कर दिया गया।बता दे कि बालाजी ग्रुप द्वारा अब तक करीब 30 पेड़ो को स्थानांतरित किया जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें