Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कुएं की गहराई में समा गया सुनहरा भविष्य

Barkat Qureshi / Tue, Apr 8, 2025 / Post views : 222

Share:
कुएं की गहराई में समा गया सुनहरा भविष्य खंडवा जिले के मुंदी थाना अंतर्गत ग्राम जलकुआ में आज मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। खेत में गए 17 वर्षीय आईटीआई छात्र की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक चंद्रगोपाल उर्फ लाल, पिता अशोक यादव, अपने परिवार की उम्मीदों का केन्द्र था। खेत में चल रहा था जेसीबी से खुदाई का काम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे चंद्रगोपाल अपने खेत में चल रहे जेसीबी कार्य को देखने गया था। गर्मी के चलते वह पानी लेने के लिए खेत के समीप बने कुएं पर पहुँचा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था — अचानक पैर फिसला और वह कुएं में जा गिरा। जब काफी देर तक चंद्रगोपाल वापस नहीं लौटा, तो खेत में काम कर रहे लोगों को चिंता हुई। कुएं के पास जाकर झाँका गया, तो भीतर का दृश्य दिल दहला देने वाला था — चंद्रगोपाल का शरीर मोटर की वायर में फंसा हुआ था। परिजनों ने युवक को तुरंत मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मुंदी थाना पुलिस मौके पर पहुँची। एएसआई पूनम पाटिल ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक चंद्रगोपाल आईटीआई का छात्र था और अपने घर का एकमात्र पढ़ा-लिखा लड़का था। उसके सपनों की उड़ान अभी शुरू ही हुई थी, लेकिन नियति ने सब कुछ छीन लिया।इस घटना के बाद पूरे ग्राम जलकुआ में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें