Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: केवट समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 03 लाख 51 हजार रूपये की राशी देने की घोषणा की ।

Barkat Qureshi / Sun, Jun 1, 2025 / Post views : 272

Share:
हरदा विधायक डाँ.दोगने ने द्वारा केवट समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 03 लाख 51 हजार रूपये की राशी देने की घोषणा की । हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने रविवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम हंडिया पहुंचकर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की एवं उनके हाल-चाल जाने। इसके पश्चात विधायक डॉ. दोगने ग्राम हंडिया में शीतला माता मंदिर के पीछे केवट समाज द्वारा आयोजित किए गए सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए जहां पर केवट समाज के लोगों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का पुष्पमाला पहनकर एवं साल-श्री फल भेंटकर भव्य स्वागत किया गया एवं समाज के मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की गई। जिस पर हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा केवट समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य कराए जाने हेतु विधायकनिधि से 03 लाख 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित केवट समाज के समस्त लोगों द्वारा हरदा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच लखन मामा, उपसरपंच छन्नू तिवारी, अरुण तिवारी, सिद्धार्थ तिवारी, रामविलास धनगर, दीपचंद जाट, महेश राठौर, सकाराम बिसोरिया, संतोष केवट, हरि केवट, गणेश केवट, लखन केवट, लक्ष्मीनारायण, रामदयाल, सरवन, राजेश केवट सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें