Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कैथलैब में सफलता पूर्वक हुई पहली एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी हरदा को मिली सोगात

Barkat Qureshi / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 256

Share:
कैथलैब में सफलता पूर्वक हुई पहली एंजियोग्राफी एवं एंजियोप्लास्टी हरदा को मिली सोगात बीएचआरसी ग्रुप द्वारा संचालित बघेल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हरदा में विगत रविवार को कैथलैब मशीन का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ल के कर कमलों से हुआ था। आपने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अच्छी सौगात लोगों को समर्पित की, जिसके माध्यम से महानगरों में होने वाली एंजियोग्राफी तथा एंजियोप्लास्टी की सुविधा हरदा में ही संभव हो सकेगी। इस कड़ी में रविवार को पहली एंजियोग्राफी तथा एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक संपन्न हुई। हृदय रोग की सुपर स्पेशलिस्ट एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ शैली राठी माहेश्वरी ने अपनी टीम के साथ इस कार्य को संपन्न किया। आपने बताया कि एक मरीज गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जिसे दिल का दौरा (मेजर हार्ट अटैक) आया था। मरीज की तुरंत एंजियोग्राफी की गई जिससे पता चला कि उसकी नसों में 100% ब्लॉकेज है। इसके बाद मरीज के परिजनों की सहमति से दो स्टंट डालकर हार्ट की नसों को खोला गया। उक्त मरीज को अब हृदय के असहनीय दर्द से निजात मिल चुका है और मरीज की हालत बिल्कुल स्वस्थ्य है। बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ विशाल सिंह बघेल एवं ग्रुप के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ सुनीत गौर ने इस कार्य में लगे सभी सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ अंशुम राठी, डॉ राकेश पटेल एवं स्टाफ की भूमिका रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें