Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह पद उन्नत होकर इंदौर विद्युत वितरण कंपनी के प्रमुख बने

Barkat Qureshi / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 240

Share:
खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह पद उन्नत होकर इंदौर विद्युत वितरण कंपनी के प्रमुख बने ओंकारेश्वर खंडवा जिले के पूर्व कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह जी नवीन पदोन्नति के बाद इंदौर संभाग के विद्युत वितरण कंपनी के मुखिया एमडी का पदभार ग्रहण करने से पहले प्रभु श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान व मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने ओंकारेश्वर पहुंचे । ज्योतिर्लिंग मंदिर संस्थान की ओर से सहा.का.अ. अशोक महाजन जी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया । साथ ही नगर पत्रकार संघ की ओर से समाजसेवी पं.अर्पण दुबे व अन्य उपस्थित जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करी। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए । खंडवा जिले में अब तक सबसे अधिक समय बिताने वाले कलेक्टरो में से एक अपनी विशेष कार्यशैली के बल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सरल,सहज अधिकारी श्री सिंह अब इंदौर संभाग की विद्युत वितरण कंपनी की कमान संभालेंगे। इंदौर संभाग के अंतर्गत आने वाले खंडवा जिले में देश में सबसे अधिक बिजली उत्पादन यही होता है। जिसके अंतर्गत ओंकारेश्वर बांध परियोजना, इंदिरा सागर बांध परियोजना, सिंगाजी प्लांट ताप परियोजना शामिल है। इसी के अतिरिक्त अन्य 8 जिलों में भी विद्युत वितरण व्यवस्था से संबंधित कार्ययोजनाएं श्री सिंह अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत रहेगी। श्री सिंह ने कहा कि ओंकारेश्वर के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार करेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें