: खंडवा के खालवा में आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार, बलात्कार के बाद पीड़िता की मौत; कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, दोषियों को फांसी की मांग
Barkat Qureshi / Sun, May 25, 2025 / Post views : 309
खंडवा के खालवा में आदिवासी महिला के साथ दरिंदगी की हदें पार, बलात्कार के बाद पीड़िता की मौत; कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, दोषियों को फांसी की मांग
संवाददाता: इस्हाक़ गौरी, मुंदी
खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र से एक ऐसी वीभत्स और मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे निमाड़ अंचल को झकझोर कर रख दिया है। 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर दरिंदों ने हैवानियत की सारी सीमाएं लांघ दीं। अत्यधिक रक्तस्राव और असहनीय पीड़ा के चलते पीड़िता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस अमानवीय कृत्य से पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए एक उच्चस्तरीय तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जो घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगी। समिति में शामिल हैं:
श्रीमती शोभा ओझा – पूर्व अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस
सुश्री विजयलक्ष्मी साधो – पूर्व मंत्री, म.प्र. शासन
श्रीमती झूमा सोलंकी – विधायक
डॉ. संजय कामले, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (संगठन) ने कहा कि कांग्रेस इस जघन्य अपराध को महज कानून व्यवस्था का मसला नहीं, बल्कि महिलाओं की अस्मिता और आदिवासी समाज के सम्मान पर सीधा हमला मानती है।
इस वीभत्स कांड के विरोध में ठाकुर राजनारायण सिंह पुरनी और उत्तमपाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, NSUI सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सोमबार 12 बजे मुंदी थाने पहुँचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन में मुख्य माँगें होंगी:कि
दोषियों पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर त्वरित गिरफ्तारी की जाए
मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए
पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, और परिवार को स्थायी सुरक्षा दी जाए
महिला सुरक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में स्थायी और प्रभावी उपाय किए जाएं
कांग्रेस ने अपने संदेश:ने कहा कि
"यह सिर्फ एक महिला के साथ अत्याचार नहीं, यह पूरे समाज और मानवता पर हमला है। दोषियों को कठोरतम सजा दिलाना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है।"

"यह सिर्फ एक महिला के साथ अत्याचार नहीं, यह पूरे समाज और मानवता पर हमला है। दोषियों को कठोरतम सजा दिलाना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है।"विज्ञापन
विज्ञापन