Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंडवा जिले के वेदांश रायकवार का हुआ मध्य प्रदेश टीम में चयन

Barkat Qureshi / Sat, Feb 15, 2025 / Post views : 191

Share:
खंडवा जिले के वेदांश रायकवार का हुआ मध्य प्रदेश टीम में चयन खंडवा जिले के नगर मूंदी के निवासी जो कि वर्तमान में नर्मदानगर में शासकीय सेवा में कार्यरत अमृतलाल रायकवार के 14 वर्षीय बेटे वेदांश रायकवार का मध्य प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। देवास में आयोजित रग्बी स्टेट चैंपियनशिप में खंडवा जिले की टीम ने भी हिस्सा ले कर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाया। इस चैपियनशिप में एक खिलाड़ी वेदांश रायकवार के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मध्य प्रदेश रग्बी एसोसिएशन ने वेदांश रायकवार को सिलेक्ट कर लिया। जो कि 14 फरवरी को रवाना हो गयी है। अब वेदांश रायकवार मध्यप्रदेश टीम की ओर से रग्बी स्टेट चैंपियनशिप में खेलेगे, यह रग्बी स्टेट चैंपियनशिप का मुकाबला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर ( अलएनईपीई) मे होगा।   भारत में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) एशिया में शीर्ष रैंक वाला शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय है। इस बार रग्बी इंडिया द्वारा नेशनल चैंपियन शिप लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में करवाया जा रहा है। वेदांशरायकवार के चयन होने से उनके परिजनो,स्नेहजनो,मित्र मंडली सहित खंडवा जिले के रग्बी एसोसिएशन के कोच श्री संजय बडौड़ ने बधाईयां व शुभकामनाए प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाए की है।   इस अवसर पर नगर मूंदी के खेलप्रेमी,वरिष्ठ शिक्षक व साहित्यकार सीताराम मालाकर ने कहा कि वेदांश रायकवार के मध्यप्रदेश टीम में चयन होने पर वे बेहद प्रसन्न है । वेदांश रायकवार के चयन होने से उनको काबिलियत साबित करने का मौका मिला है यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, ओर उन्हे आशा है कि वेदांश रायकवार आगे बढ़ते हुए देश को गौरवान्वित करेंगे। ओर सीताराम मालाकर ने मध्य प्रदेश रग्बी एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए जीत की कामनाए की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें