Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंडवा-मुंदी रोड पर मरम्मत के नाम पर खुला भ्रष्टाचार

Barkat Qureshi / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 322

Share:
खंडवा-मुंदी रोड पर मरम्मत के नाम पर खुला भ्रष्टाचार मरम्मत के नाम पर लाखो रूपये खर्च,गिर भी जगह-जगह गड्डे संवाददाता इस्हाक़ गौरी निमाड़ की बेटी और खंडवा की विधायक कंचन तनवे ने एमपीआरडीसी के गैर जिम्मेदार नुमाइंदो के खिलाफ जनता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाकर उन जनप्रतिनिधियों के लिए एक सच्चा उदाहरण पेश किया है।जो सत्ता पक्ष का चोला ओढ़ कर जनता से जुड़ी समस्याओं को नजर अंदाज करते हैं।  कभी निमाड़ क्षेत्र की राजनीति में निमाड़ के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय सुभाष यादव ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ दमदार तरीके से आवाज उठाकर एक सच्चा राजनेता होने की भूमिका निभाई थी।इसी तरह खंडवा विधायक द्वार लोगो की ज्वलंत समस्या को मजबूती के साथ उठाने पर विधायक की सराहना की जा रही है। मुंदी-खंडवा रोड की समस्या को लेकर क्षेत्रीय लोग लम्बे समय से मांग कर रहे है।और सडक की मरम्मत के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। लाखों रूपये खर्च,मौक़े पर क्यों नहीं- खंडवा विधायक कंचन तनवे ने प्रमुख रूप से एमपीआरआरडीसी के अधिकारीयों से यही सवाल किये जब लाखो रूपये का मेन्टनेन्स किया जा रहा है तो कार्य जमीनी स्तर पर नजर क्यों नहीं आ रहा है।वही उन्होंने कहा की अफसरों के द्वारा जनप्रतिनिधियों को भ्रमण जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है।अफसरों ने बैठक के दौरान क्षेत्रीय सांसद जी को गलत जानकारी दी।   खंडवा विधायक कंचन तनवे ने विगत शुक्रवार को मुंदी से खंडवा तक का रोड का निरिक्षण किया इस दौरान एमपीआरडीसी के अफसर भी पंहुच गए इस दौरान सडक की मरम्मत को लेकर अफसरों और जनप्रतिनिधियों मे कहा सुनी हो गई। विधायक तनवे ने अफसरों से यही सवाल किया जब 70लाख रूपये का मेन्टनेन्स किया है तो वो कहा है सडक की स्थिति तो जस की तस बनी हुई है जिस पर अधिकारीयों ने 40लाख रूपये का कार्य किया जाने की बात कही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें