Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खंडवा युद्धकालीन सतर्कता में “हम हर हालात से लड़ने को तैयार हैं” — कलेक्टर ऋषव गुप्ता

Barkat Qureshi / Sun, May 11, 2025 / Post views : 356

Share:
खंडवा युद्धकालीन सतर्कता में “हम हर हालात से लड़ने को तैयार हैं” — कलेक्टर ऋषव गुप्ता संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी जन सुरक्षा को लेकर प्रशासन की आपात बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों पर चौतरफा निगरानी देश की सीमाओं पर उठते युद्ध के बादलों के बीच, खंडवा ज़िला प्रशासन पूरी ताक़त से हरकत में आ गया है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में नागरिक आंतरिक सुरक्षा कार्य योजना को लेकर बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक में ज़िले के सभी प्रमुख विभागों को अलर्ट मोड में ला दिया गया। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने की। कलेक्टर का स्पष्ट संदेश — “संकट की घड़ी है, लापरवाही की नहीं” कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा — “भारत-पाक तनाव की पृष्ठभूमि में खंडवा ज़िले की ज़िम्मेदारी बढ़ गई है। हर विभाग, हर अधिकारी अब अपनी भूमिका युद्धस्तर पर निभाए।” उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए: ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का रक्त स्टॉक रहे। डॉक्टर, स्टाफ, जीवन रक्षक दवाइयों की पूर्ण व्यवस्था हो। एम्बुलेंस पूरी तरह कार्यशील रहें। मॉक ड्रिल के ज़रिए तैयारियों की ज़मीनी हकीकत सामने लाई जाए। सोशल मीडिया पर प्रशासन की सख्ती — “अफवाह फैलाओगे तो कानून गूंजेगा” कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर 24x7 मॉनिटरिंग हो। "कोई भी भ्रामक, सांप्रदायिक या राष्ट्रविरोधी कंटेंट तुरंत पकड़ा जाए और बीएनएसएस की धारा 163 के तहत कार्रवाई हो।" साथ ही, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को प्रशिक्षित कर तुरंत तैनात किया जाएगा। चार स्थान संवेदनशील घोषित — सुरक्षा का घेरा कड़ा पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय ने बताया कि ज़िले के चार स्थल हाई रिस्क जोन घोषित किए गए हैं: 1. इंदिरा सागर बांध, नर्मदानगर 2. ओंकारेश्वर बांध एवं पावर प्लांट 3. सिंगाजी थर्मल पावर स्टेशन 4. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मांधाता उन्होंने जनता से अपील की: “डरें नहीं, मगर चौकस रहें। झूठी खबरें और भड़काऊ वीडियो से बचें।” 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय — ज़िले में अब एक भी सेकंड बर्बाद नहीं होगा खंडवा जिला मुख्यालय पर 24x7 नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। प्रभारी अधिकारी: अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं एएसपी श्री महेंद्र तारणेकर टीम में शामिल: तहसीलदार श्री महेश सिंह सोलंकी, रक्षित निरीक्षक श्री अरविंद डांगी, निरीक्षक श्री सुनील गुप्ता सेवाओं की युद्धस्तरीय समीक्षा — हर पल, हर मोर्चे पर सतर्कता अग्निशमन सेवा शव निस्तारण व्यवस्था परिवहन व आपूर्ति सेवा संचार नेटवर्क इन सभी सेवाओं की कार्यप्रणाली की बारीकी से समीक्षा की गई। वॉलंटियर्स को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित कर संकट से निपटने का तंत्र और मज़बूत किया जा रहा है। प्रशासनिक शक्ति एकजुट — आदेश नहीं, अब अमल का समय है बैठक में उपस्थित रहे: डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (सीईओ, जिला पंचायत) श्री काशीराम बडोले (एडीएम) श्री बजरंग बहादुर (एसडीएम) श्रीमती प्रियंका राजावत (आयुक्त, नगर निगम) डॉ. ओ.पी. जुगतावत (सीएमएचओ) एएसपी श्री राजेश रघुवंशी सहित समस्त वरिष्ठ अधिकारी खंडवा से देश को संदेश — “हम पीछे नहीं हटेंगे, नफरत नहीं फैलने देंगे” “प्रशासन सजग है, व्यवस्था सक्रिय है, और नागरिकों से अपील है — संयम रखें, साथ निभाएं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें