: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त
Barkat Qureshi / Tue, Dec 31, 2024 / Post views : 394
खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त
हरदा 31 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि मंगलवार को खनिज विभाग के दल ने तहसील खिरकिया मे अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान एक जान डियर ट्रेक्टर बिना नम्बर द्वारा रेत का अवैध परिवहन तथा एक अन्य महिन्द्रा ट्रेक्टर द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। दोनों ट्रेक्टरों को जप्त कर थाना छीपाबड़ में खड़ा किया गया है। दोनों ट्रेक्टरों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।
हरदा 31 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि मंगलवार को खनिज विभाग के दल ने तहसील खिरकिया मे अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान एक जान डियर ट्रेक्टर बिना नम्बर द्वारा रेत का अवैध परिवहन तथा एक अन्य महिन्द्रा ट्रेक्टर द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया। दोनों ट्रेक्टरों को जप्त कर थाना छीपाबड़ में खड़ा किया गया है। दोनों ट्रेक्टरों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।विज्ञापन
विज्ञापन