Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खरगोन पुलिस ने किया फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार थाना कसरावद पर की गई इनामी आरोपी की गिरफ़्तारी की कार्यवाही

Barkat Qureshi / Wed, Feb 12, 2025 / Post views : 218

Share:
खरगोन पुलिस ने किया फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार थाना कसरावद पर की गई इनामी आरोपी की गिरफ़्तारी की कार्यवाही थाना अपहरण के मामले मे था आरोपी फरार आरोपी पर 5000/- रुपये का इनाम था उद्घोषित पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा फरार चल रहे इनामी बदमाशों, स्थाई, फरार वारंटीयो व संपत्ति संबंधी अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलकर अधिक से अधिक फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह बारीया ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद की पुलिस टीम ने अपराध मे फरार चल रहे 5000/- रुपये के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है । घटना का संक्षिप्त विवरणः- वर्ष 2023 मे थाना कसरावद मे अपराध क्रमांक 312/24 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था जिसमे विवेचना के दौरान अपहर्ता को दिनांक 15.08.24 को दसत्याब किया गया था व आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका था । इसी क्रम मे विवेचना के दौरान आरोपी सुनील पिता रामदास को इंदौर कनाड़िया से गिरफ्तार किया किया गया है, जिसकी गिरफ़्तारी पर राशि 5000/- रुपये का इनाम उद्घोषित किया गया व आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है । पुलिस टीम - उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मंडलेश्वर मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन, उनि महेश यादव, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर महेंद्र ठाकुर, आर जितेंद्र बघेल, मआर सुनिधि, मआर सविता का विशेष योगदान रहा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें