Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खरगोन पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

Barkat Qureshi / Sun, Jul 13, 2025 / Post views : 378

Share:

खरगोन पुलिस ने हत्या की घटना में शामिल फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

बलकवाडा पुलिस ने किया 01 आरोपी को गिरफ्तार, प्रकरण में पूर्व से 01 आरोपी ओंकार है गिरफ्तार

पूर्व मे आपसी विवाद होने से फरियादी के घर गए थे मारपीट करने

बीचबचाव करने आए फरियादी के बड़े पापा को लगा आरोपियों के द्वारा पत्थर इलाज के दौरान मौत

खरगोन जिले से ब्यूरो चीफ अजीज सूफी की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों मे फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे पुलिस थाना टीम बलकवाडा ने हत्या के प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 05.07.2025 को थाना बलकवाडा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम सुर्वा के रहने वाले रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश ने फरियादी के घर के सामने ग्राम सिनगुन बैडीपुरा आए एवं पुरानी बात को लेकर लड़ाई करने के लिए फरियादी को घर से बहार निकालने के लिए गली-गलोच करने लगे । विवाद होता देख फरियादी और उसके पास रहने वाले परिवारजन घर से बाहर आए आरोपियों के द्वारा फरियादी के घर पर पत्थर मारे जो बीच-बचाव करने आए फरियादी के बडे पापा कैलाश को सिर मे पत्थर लगने से उन्हे सिर मे चोट लगी यह देख कर रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश मौके से भाग गए । फरियादी के बडे पापा कैलाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन लेकर आए, इलाज के दौरान फरियादी के बडे पापा कैलाश की मृत्यु हो गई । प्राप्त सूचना पर थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 103,296 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा हत्या की घटना मे शामिल ओंकार पिता रमेश पचावे उम्र 20 साल निवासी स्कूल के पास ग्राम सर्वा थाना बलकवाडा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था व घटना में मुख्य आरोपी रामु पिता खुमसिंह फरार होने से उसकी निरंतर तलाश की जा रही थी । पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर सुचना के आधार पर घटना में मुख्य आरोपी रामदास उर्फ रामू पिता खुमसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है जिसे मन्न्नीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । पुलिस टीम - उक्त प्रकरण मे एसडीओपी मंडलेश्वर श्रीमति अर्चना रावत (अतिरिक्त प्रभार) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में उनि पप्पू मोर्य, प्र आर 868 रामेश्वर पांडेय, आर 364 जितेंद्र बघेल, आर 673 महेंद्र ठाकुर, आर धर्मेंद्र सोलंकी, आर 1015 राकेश चोहान, आर 571 तिलक खरते एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें