Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खुशनुमा माहौल मेँ ईद उल फ़ितर का त्यौहार मनाया गया।एक दूसरे के गले मिलकर दी बधाईयॉ अमन व शान्ति के लिए मॉगी दुआए

Barkat Qureshi / Mon, Mar 31, 2025 / Post views : 433

Share:
खुशनुमा माहौल मेँ ईद उल फ़ितर का त्यौहार मनाया गया।एक दूसरे के गले मिलकर दी बधाईयॉ अमन व शान्ति के लिए मॉगी दुआए 30 दिनों तक अल्लाह की इबादत के बाद सोमवार वह दीन आ गया जिसका हर मुस्लिमजन को ईंतजार था। ईद की विशेष नमाज़ ईदगाह पर सुबह 9 बजे हुई। यहां मौलाना दिलावर साहब ने ईद की विशेष नमाज पढ़ाई। हजारो समाजजनो ने नमाज के बाद एक साथ देश और प्रदेश की खुशहाली व अमनो-अमान के लिए सामूहिक रूप से दुआ मांगी। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी। घर के बड़े लोगो ने बच्चों को ईद मुबारक कहते ही उन्हें ईदी देकर उत्साह बढ़ाया।   ईदगाह पर नगर पंचायत के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष राठोर,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शुशील जायसवाल, लोकेश राठोर,देवेन्द्र ललवानी,राजू कानूगो, नितेश देसाई,संदीप जैन अन्य गणमान्य नागरिक एवं प्रशासन की ओर से तहसीलदार वन्दना चौहान,पटवारी धमेन्द्र सिसोदिया, एस आई उमेश लाखरे,ए एस आई मनोज सोनी,एस आई पाटिल सहित अन्य पुलिस कर्मी सहित हिन्दू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।   नमाज के बाद शिर खुरमे की दावतों का दौर चला। मौलाना सिराज ने बताया ईद का अर्थ है खुशी। फितर का मतलब है दान। ईद ऐसा दान-पर्व है, जिसमें खुशी बांटी जाती है और जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें फितरा (दान) दिया जाता है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9 वां माह है। इसमें सभी मुस्लिम रोजे रखते हैं। इसके पूरे होने की खुशी में ईद मनाई जाती है। न सोशल मिडिया पर दिनभर हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम मित्रो को ईद मुबारक के सन्देश भेजकर भाईचारे को मजबूत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें