: गणतंत्र दिवस पर हरदा में प्रभारी मंत्री श्री सारंग करेंगे ध्वजारोहण,कलेक्टर श्री सिंह ने स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया
Barkat Qureshi / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 255
गणतंत्र दिवस पर हरदा में प्रभारी मंत्री श्री सारंग करेंगे ध्वजारोहण,कलेक्टर श्री सिंह ने स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया
हरदा 23 जनवरी 2025/ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे। मंत्री श्री सारंग गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह केजिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये स्थानीय नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगातार जारी है। गुरूवार को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने स्टेडियम पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये।
हरदा 23 जनवरी 2025/ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे। मंत्री श्री सारंग गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह केजिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये स्थानीय नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगातार जारी है। गुरूवार को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने स्टेडियम पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये।विज्ञापन
विज्ञापन