Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गणतंत्र दिवस पर हरदा में प्रभारी मंत्री श्री सारंग करेंगे ध्वजारोहण,कलेक्टर श्री सिंह ने स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया

Barkat Qureshi / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 251

Share:
गणतंत्र दिवस पर हरदा में प्रभारी मंत्री श्री सारंग करेंगे ध्वजारोहण,कलेक्टर श्री सिंह ने स्टेडियम में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया हरदा 23 जनवरी 2025/ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता विभाग के मंत्री श्री विश्वास सारंग उपस्थित रहेंगे। मंत्री श्री सारंग गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन करेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह केजिला स्तरीय कार्यक्रम के लिये स्थानीय नेहरू स्टेडियम में तैयारियां लगातार जारी है। गुरूवार को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने स्टेडियम पहुँचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग श्री सुभाष पाटिल व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें