Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गौशालाओं में "गीता महोत्सव" के तहत गौ पूजन और गौ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न

Barkat Qureshi / Wed, Dec 11, 2024 / Post views : 352

Share:
  गौशालाओं में "गीता महोत्सव" के तहत गौ पूजन और गौ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न हरदा 11 दिसंबर 2024/ गीता महोत्सव के अवसर पर बुधवार को जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना अंतर्गत संचालित 16 शासकीय गौशालाओं एवं स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित 10 गौशालाओं सहित जिले की सभी 26 गौशालाओं में गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीता व्याख्यान, गीता पाठ, गौपूजन, पशुओं का स्वास्थ परीक्षण एवं बीमार पशुओं का उपचार किया गया। गायों को गौ-ग्रास, गुड आहार एवं हरा घास खिलाया गया। इस दौरान गौसेवा कार्य से जुडे ग्रामीणों ने गौशाला में साफ सफाई एवं विभिन्न प्रकार के गौसेवा कार्य किये। गौशालाओं में संबंधित क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी गौशाला में आयोजित गीता महोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा गीता में दिये गये उपदेशों का रोजमर्रा के जीवन में उपयोग करने पर बल दिया एवं उपस्थित जन समुदाय को "गौरक्षा का संकल्प" दिलाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें