Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की कलेक्टर श्री सिंह ने

Barkat Qureshi / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 204

Share:
ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की कलेक्टर श्री सिंह ने हरदा 6 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने सभी उपयंत्रियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में संचालित निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के निर्धारित स्तर के साथ समय सीमा में पूर्ण करें। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री प्रवीण इवने, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा के साथ-साथ जनपद हरदा के सीईओ श्री बलवान सिंह मवासे तथा टिमरनी की सीईओ सुश्री चेतना पटिल के अलावा कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री पुष्पराज सिंघादिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी उपयंत्रियों को निर्देश दिये कि 15 दिन के अंदर सभी कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने तीनों जनपद सीईओ को ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण मामलों में एसडीएम से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों जनपद सीईओ को हर सप्ताह अपने-अपने विकासखंड स्तर की निर्माण कार्यों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने उपयंत्री श्री मन्नालाल जाधव को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशंसा पत्र दिया। उन्होंने हरदा एवं खिरकिया के इंजिनियर श्री अमित चौधरी एवं श्री विवेक भारद्वाज द्वारा निर्माण कार्य की अपडेट जानकारी न बता पाने के पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री श्री भारद्वाज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। उन्होने बैठक मे सब इंजीनियर श्री संजय इवने द्वारा जानकारी न देने के कारण 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने निर्माण कार्यों की जानकारी न बताने के कारण जनपद सीईओ हरदा श्री बलवंत सिंह मावासे एवं खिरकिया सीईओ श्री प्रवीण कुमार इवने को कारण बताओ नोटिस जारी कर्ने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में "एक पेड़ मां नाम" अभियान अंतर्गत फोटो अपलोड कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए की शिविर लगाकर वन अधिकार पट्टे वितरण मे आ रही समस्याओ का निराकरण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें