Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम जामधड़ में कोरकू आदिवासी सामाजिक बैठक संपन्न

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 435

Share:
ग्राम जामधड़ में कोरकू आदिवासी सामाजिक बैठक संपन्न दिनांक12/12/2024को ग्राम जामधड़ के गुल्लरढाना मोहल्ले में कोरकू आदिवासी समाज संगठन जिला खंडवा एवं ग्रामीण युवा संगठन ग्राम जामधड़ के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया , सामाजिक बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीणों द्वारा संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष समाज के विभिन्न समस्याओं पर अपने-अपने विचार रखें। युवाओं द्वारा ग्राम जामधड़ में कबड्डी स्टेडियम का निर्माण, तथा हाई स्कूल के विद्यार्थियों के लिए खेल सामग्री दिलाना, तथा ग्रामीणों द्वारा मुख्य समस्या यह बताये गये कि ग्राम जामधड़ के मीनाई जमीन जोतने वाले कृषकों के जमीन पर वन विभाग द्वारा पौधे लगवाने के लिए प्रस्तावित है जिसे रोकने के लिए जिला अध्यक्ष खंडवा श्री रामजी चौहान के सामने अपनी बात रखी। पेसा एक्ट अधिनियम के बारे में भी चर्चा हुई। उक्त सामाजिक बैठक में श्री रामजी चौहान कोरकू आदिवासी समाज संगठन जिला अध्यक्ष खंडवा, श्री राधेश्याम पाटिल कोरकू आदिवासी समाज संगठन तहसील अध्यक्ष खालवा, द्वारा सामाजिक , आर्थिक, शैक्षणिक एवं अन्य विषयों पर संबोधन दिए,श्री महेंद्र बड़ाई द्वारा पेसा एक्ट के बारे में विस्तार से समाज के लोगों को समझाईश दिए ,श्री निखिलेश पालवी सेक्टर प्रभारी गोलखेड़ा द्वारा आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्रामीण युवा उपाध्यक्ष श्री बनवारी कास्डे, श्री दुर्गालाल कास्डे, श्री छोटेलाल पाटिल पेसा एक्ट अध्यक्ष, श्री कालूराम गौतम, श्री फालतू टेलर, श्री मंशाराम पाटिल, श्री गब्बू कास्डे, श्री मिश्रीलाल देवड़ा सेवानिवृत्त पटवारी, श्री सुशील गौतम, श्री पूनम कास्डे, सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा ।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें