: ग्राम पंचायत धनकार में हुआ मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन
Barkat Qureshi / Sat, Dec 21, 2024 / Post views : 306
ग्राम पंचायत धनकार में हुआ मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन
सिराली/ ग्राम पंचायत धनकार में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी अभियान कार्यक्रम का शिविर आयोजित किया गयाlमुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना हैl जिसमें मुख्यमंत्री योजना के अलग अलग विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए बता दे प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है ताकि कोई भी गरीब वंचित और लाभार्थी परिवार शासन की योजनाओं के लाभ से वांछित ना रहे पंचायत प्रांगण में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे जिनके द्वारा ग्रामीणों को अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताते हुए आवेदन प्राप्त किए गए ग्राम पंचायत धनकार के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीपगांव,जात्राखेड़ी घोंघड़ा से सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए शिविर में योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली शिविर में ग्राम सरपंच श्रीमती मालतीअरुण साव, उप सरपंच प्रेम नारायण काजवे ,प्रभारी सचिव नरेंद्र राठौड़, पटवारी पंकज मालवीय एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं ,आशा कार्यकर्ताएं और ग्राम कोटवार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे l
सिराली/ ग्राम पंचायत धनकार में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी अभियान कार्यक्रम का शिविर आयोजित किया गयाlमुख्यमंत्री जन-कल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवा, नारी, किसान तथा गरीब वर्ग के कल्याण एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करना है एवं उनके हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करना हैl जिसमें मुख्यमंत्री योजना के अलग अलग विभागों से संबंधित योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए बता दे प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है ताकि कोई भी गरीब वंचित और लाभार्थी परिवार शासन की योजनाओं के लाभ से वांछित ना रहे पंचायत प्रांगण में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे जिनके द्वारा ग्रामीणों को अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताते हुए आवेदन प्राप्त किए गए ग्राम पंचायत धनकार के अंतर्गत आने वाले ग्राम दीपगांव,जात्राखेड़ी घोंघड़ा से सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए शिविर में योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर ग्रामीणों में खुशी की लहर देखने को मिली शिविर में ग्राम सरपंच श्रीमती मालतीअरुण साव, उप सरपंच प्रेम नारायण काजवे ,प्रभारी सचिव नरेंद्र राठौड़, पटवारी पंकज मालवीय एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं ,आशा कार्यकर्ताएं और ग्राम कोटवार सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे lविज्ञापन
विज्ञापन