Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम मक्तापुर में मुख्य मंत्री निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

Barkat Qureshi / Mon, May 5, 2025 / Post views : 282

Share:
ग्राम मक्तापुर में मुख्य मंत्री निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह हुआ संपन्न हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला  हरदा । मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग मुख्यमंत्री निकाह - विवाह योजना अंतर्गत हरदा जिले की खिरकिया विकासखंड के ग्राम मक्तापुर में रविवार को मुस्लिम पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत सम्मेलन हुआ संपन्न। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 25 परिवारों ने फिजूलखर्ची न करते हुए अपने बेटे - बेटियों का निकाह शासन की मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ कराया। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 25 जोड़ों का निकाह मुफ्ती वसीम खान साहब एवं ग्राम मक्तापुर के इमाम साहब और उनकी टीम द्वारा पढ़ाया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरदा विधायक डॉ.आर.के दोगने थे । जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रानू दशरथ पटेल द्वारा की गई । इस दौरान जनपद पंचायत खिरकिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपायुक्त विकास प्रवीण कुमार इवने, जनपद पंचायत खिरकिया कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी परिवार के सभी सदस्यगण एवं आसपास के ग्रामों से पधारे सभी गणमान्य नागरिक एवं ग्राम मक्तापुर के ग्रामीणजन मौजूद रहे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें