: ग्राम मक्तापुर में मुख्य मंत्री निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह हुआ संपन्न
Barkat Qureshi / Mon, May 5, 2025 / Post views : 277
ग्राम मक्तापुर में मुख्य मंत्री निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह हुआ संपन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा । मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग मुख्यमंत्री निकाह - विवाह योजना अंतर्गत हरदा जिले की खिरकिया विकासखंड के ग्राम मक्तापुर में रविवार को मुस्लिम पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत सम्मेलन हुआ संपन्न। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 25 परिवारों ने फिजूलखर्ची न करते हुए अपने बेटे - बेटियों का निकाह शासन की मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ कराया। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 25 जोड़ों का निकाह मुफ्ती वसीम खान साहब एवं ग्राम मक्तापुर के इमाम साहब और उनकी टीम द्वारा पढ़ाया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरदा विधायक डॉ.आर.के दोगने थे । जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रानू दशरथ पटेल द्वारा की गई । इस दौरान जनपद पंचायत खिरकिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपायुक्त विकास प्रवीण कुमार इवने, जनपद पंचायत खिरकिया कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी परिवार के सभी सदस्यगण एवं आसपास के ग्रामों से पधारे सभी गणमान्य नागरिक एवं ग्राम मक्तापुर के ग्रामीणजन मौजूद रहे ।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा । मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग मुख्यमंत्री निकाह - विवाह योजना अंतर्गत हरदा जिले की खिरकिया विकासखंड के ग्राम मक्तापुर में रविवार को मुस्लिम पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत सम्मेलन हुआ संपन्न। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 25 परिवारों ने फिजूलखर्ची न करते हुए अपने बेटे - बेटियों का निकाह शासन की मुख्यमंत्री निकाह योजना के अंतर्गत मुस्लिम रीति रिवाजों के साथ कराया। सम्मेलन में मुस्लिम समाज के 25 जोड़ों का निकाह मुफ्ती वसीम खान साहब एवं ग्राम मक्तापुर के इमाम साहब और उनकी टीम द्वारा पढ़ाया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि हरदा विधायक डॉ.आर.के दोगने थे । जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रानू दशरथ पटेल द्वारा की गई । इस दौरान जनपद पंचायत खिरकिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपायुक्त विकास प्रवीण कुमार इवने, जनपद पंचायत खिरकिया कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी सहित पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी परिवार के सभी सदस्यगण एवं आसपास के ग्रामों से पधारे सभी गणमान्य नागरिक एवं ग्राम मक्तापुर के ग्रामीणजन मौजूद रहे ।विज्ञापन
विज्ञापन