Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम मांगरुल में बावड़ी की सफाई और चारूवा में नाला गहरीकरण कार्य के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Barkat Qureshi / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 284

Share:
ग्राम मांगरुल में बावड़ी की सफाई और चारूवा में नाला गहरीकरण कार्य के लिए ग्रामीणों ने किया श्रमदान   हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 22 अप्रैल 2025, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मंगलवार को "विश्व पृथ्वी दिवस" मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चारूवा में स्थानीय ग्रामीणजनों ने जन अभियान परिषद की चयनित संस्था युवा उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नाला गहरीकरण के लिए श्रमदान किया और पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच माखन सोलकी, युवा उपभोक्ता कल्याण समिति जिला अध्यक्ष संजय गंगराड़े भी उपस्थित रहे। जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संदीप गौहर ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 80 ग्रामीणजनों ने श्रमदान किया। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हरदा विकासखंड के ग्राम मांगरूल में स्थानीय ग्रामीणजनों ने लगभग 300 वर्ष पुरानी बावड़ी की सफाई एवं गहरीकरण कार्य के लिए भी श्रमदान किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें