Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: चाचुआ” कुप्रथा के खिलाफ प्रशासन का बड़ा कदम, जागरूकता अभियान शुरू — दोषियों पर होगी FIR

Barkat Qureshi / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 441

Share:

चाचुआ” कुप्रथा के खिलाफ प्रशासन का बड़ा कदम, जागरूकता अभियान शुरू — दोषियों पर होगी FIR

बच्चों को दागने की अमानवीय परंपरा पर चलेगा डंडा, गांव-गांव होंगे जनसंपर्क अभियान

संवाददाता इम्तियाज गौरी हरसूद

खंडवा जिले के आदिवासी बहुल विकासखंड खालवा के ग्रामीण अंचलों में वर्षों से चली आ रही "चाचुआ" — यानी बच्चों को गर्म सलाखों या लोहे से दागने जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए प्रशासन ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को खालवा में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने इस अभियान का शुभारंभ किया। 👨‍⚖️ “समझाइश से नहीं माने तो दर्ज होगी FIR” – कलेक्टर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सख्त शब्दों में कहा कि यह कुप्रथा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों को जलाना या दागना कानूनन अपराध है और किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अंतर्गत दंडनीय है। यदि समझाइश के बाद भी कोई व्यक्ति या ओझा-तांत्रिक इस कुकर्म में संलिप्त पाया गया, तो प्रत्यक्ष एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।   🧒 बच्चों की सेहत से खिलवाड़ नहीं सहेंगे: “चाचुआ” से कई बच्चों की होती है मौत कलेक्टर ने कहा कि यह मान्यता पूरी तरह अंधविश्वास है कि चाचुआ लगाने से बच्चों की बीमारी ठीक हो जाती है। हकीकत यह है कि कई मासूमों की मौतें इसी अमानवीय दागने के कारण हुई हैं। यह न तो इलाज है, न कोई परंपरा — यह सिर्फ और सिर्फ एक हिंसक कुप्रथा है।   📢 गाँव-गाँव चलेंगी जागरूकता रैलियाँ, बनाए जाएंगे कर्मचारी दल अभियान के पहले चरण में 3-4 महीनों तक जनजागरण किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से ग्राम स्तर पर दल गठित किए जाएंगे जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ANM, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक शामिल रहेंगे। ये दल गांवों में जाकर लोगों को समझाएंगे, साक्ष्य जुटाएंगे और जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्यवाही करेंगे।   🧠 प्रजेंटेशन, मास्टर ट्रेनिंग और सामुदायिक संवाद भी होंगे इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक विशेष प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत किया, जिसमें “चाचुआ” से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अमानवीय प्रथा का विरोध करें और बीमार बच्चों को झोलाछाप नीम हकीमों की जगह सीधे सरकारी अस्पताल ले जाएं।   🫱🏻‍🫲🏻 सहभागिता में दिखा जनप्रतिनिधियों का समर्थन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम हरसूद श्री पुरुषोत्तम कुमार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सोनता बाई और उपाध्यक्ष श्रीमती सती बाई सहित कई अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें