: छात्राओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण
Barkat Qureshi / Sun, Dec 8, 2024 / Post views : 383
छात्राओं को दिया गया यातायात नियमों का प्रशिक्षण
जिला मुख्यालय हरदा यातायात पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल गहाल में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण सत्र में स्कूल से 70 छात्र छात्रायें शामिल हुये । यातायात पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात नियम मुख्यतः बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नही चलाना चहिए , छात्र छात्राओं को बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन नही चलाने, वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखना , हमेशा सड़क के बायी ओर वाहन चलाना , आगे के वाहन को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना , नियमित गति से वाहन चलाना आदि कई नियमों की जानकारी दी साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया । जागरूकता कार्यक्रम में यातायात थाने से सउनि बसंत चौधरी , आर. विमल , विद्यालय से प्राचार्य पी.एस केवट एवं शिक्षक आर.एस गौर, कमलेश, रमाकांत, लोकेश , ज्योति, निर्मला, सुनीता उपस्थित रहे , यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की जिले में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु नियमित रूप से स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र छात्राओ को नियमों की जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिससे जिले में सड़क दुर्घटनाओं की कमी के साथ साथ एक सुव्यवस्थित यातायात संचालित किया जा सके ।
जिला मुख्यालय हरदा यातायात पुलिस द्वारा शासकीय हाई स्कूल गहाल में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण सत्र में स्कूल से 70 छात्र छात्रायें शामिल हुये । यातायात पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात नियम मुख्यतः बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन एवं बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नही चलाना चहिए , छात्र छात्राओं को बिना ड्रायविंग लायसेंस के कोई भी वाहन नही चलाने, वाहन के समस्त वैध दस्तावेज साथ रखना , हमेशा सड़क के बायी ओर वाहन चलाना , आगे के वाहन को हमेशा दायी ओर से ओव्हर टेक करना , नियमित गति से वाहन चलाना आदि कई नियमों की जानकारी दी साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही गुड सेमेरिटन योजाना की भी जानकारी दी जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचा कर 5000/- रूपये की राशि ईनाम स्वरूप पायी जा सकती है की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने के लिये प्रेरित किया । जागरूकता कार्यक्रम में यातायात थाने से सउनि बसंत चौधरी , आर. विमल , विद्यालय से प्राचार्य पी.एस केवट एवं शिक्षक आर.एस गौर, कमलेश, रमाकांत, लोकेश , ज्योति, निर्मला, सुनीता उपस्थित रहे , यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की जिले में यातायात नियमों की जागरूकता हेतु नियमित रूप से स्कूलों में जाकर स्कूली छात्र छात्राओ को नियमों की जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिससे जिले में सड़क दुर्घटनाओं की कमी के साथ साथ एक सुव्यवस्थित यातायात संचालित किया जा सके ।विज्ञापन
विज्ञापन