Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जनकल्याण अभियान के तहत दर्ज सभी आवेदनों का निराकरण अगले 3 दिनों में किया जाए,कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 266

Share:
जनकल्याण अभियान के तहत दर्ज सभी आवेदनों का निराकरण अगले 3 दिनों में किया जाए,कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश हरदा 22 जनवरी 2025, मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासकीय योजना का लाभ मिले। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार शाम को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों से कहा कि अगले दो-तीन दिनों में जनकल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में से पात्र पाए गए हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का हितलाभ वितरण का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाए। बैठक में उन्होंने सी एम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण के मामले में पंचायती राज विभाग, खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग व परिवहन विभाग की रैंकिंग ठीक ना होने पर उन्होंने नाराजगी प्रगट की। कलेक्टर श्री सिंह ने आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस आयोजन की तैयारी की समीक्षा भी बैठक में की उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमा पूर्ण तरीके से आयोजित किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें