: "जनकल्याण अभियान" के तहत सम्पर्क दल घर-घर जाकर सर्वे कर आवेदन ले रहे
Barkat Qureshi / Wed, Dec 11, 2024 / Post views : 356
"जनकल्याण अभियान" के तहत सम्पर्क दल घर-घर जाकर सर्वे कर आवेदन ले रहे हैं
हरदा 11 दिसंबर 2024/ ‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ आज से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सरकार की योजनाओं की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अब इन योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए सम्पर्क दल गठित किए गए हैं, जो कि अपने-अपने क्षेत्र के ग्रामीण परिवारों से संपर्क कर पता लगा रहे हैं कि उन्हें सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं।
‘मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान’ के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा गठित संपर्क दलों ने बुधवार को घर घर जाकर ग्रामीण परिवारों से संपर्क किया और शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके आवेदन प्राप्त किये।विज्ञापन
विज्ञापन