Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जनजातीय कल्याण योजनाओं की प्रगति पर खालवा में मंथन — सहायक आयुक्त विवेक पांडेय ने ली समीक्षा बैठक

Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 281

Share:
जनजातीय कल्याण योजनाओं की प्रगति पर खालवा में मंथन — सहायक आयुक्त विवेक पांडेय ने ली समीक्षा बैठक संवाददाता: इम्तियाज़ गौरी, हरसूद खालवा (खंडवा)। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विवेक पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को खालवा ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग से जुड़े समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीएसी तथा अन्य ज़िम्मेदार अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनजातीय छात्रों एवं समुदाय के हित में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना था। इस दौरान जाति प्रमाण पत्र वितरण, प्रोफाइल पंजीयन प्रक्रिया एवं रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। श्री पांडेय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त संस्थानों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य मई माह के अंत तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा ऋतु में जल संरक्षण के लक्ष्य को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल पर्यावरण की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की जल उपलब्धता में भी स्थायी सुधार लाएगी। इस अवसर पर सहायक संचालक श्री नीरज पाराशर एवं क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र में क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन जानकारी साझा की और आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। बैठक के अंत में श्री पांडेय ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे विभागीय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें