: जनप्रतिनिधि और विभागीय सहयोग से समस्या का समाधान
Barkat Qureshi / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 395
जनप्रतिनिधि और विभागीय सहयोग से समस्या का समाधान
काजीहोस मोहल्ले की झुकी डी पी व झुकी केबल का हुआ निराकरण
मूंदी। संवाददाता – इस्हाक गौरी
नगर परिषद मूंदी के उपाध्यक्ष श्री राजनारायण मण्डलोई की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और तत्परता एक बार फिर ज़मीन पर देखने को मिली। वार्ड क्रमांक 04 के काजीहोस मोहल्ले में लंबे समय से झुकी हुई बिजली की डीपी और विद्युत पोल को लेकर नागरिकों में भय और असंतोष बना हुआ था। किसी भी समय हादसा हो सकता था। गत दिनों मोहल्ला भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने यह समस्या उपाध्यक्ष मण्डलोई को बताई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए दिनांक 17 जुलाई 2025 को कनिष्ठ अभियंता श्री निर्मल यादव को पत्र भेजकर तत्काल सुधार कार्य की मांग की और फिर लगातार संपर्क में रहकर कार्य को गति दी। जनप्रतिनिधि की इस तत्परता और फॉलोअप का ही परिणाम रहा कि विद्युत विभाग की टीम ने जे.ई. निर्मल यादव के निर्देशन में झुकी हुई डीपी, पोल और लटकती केबल को सुरक्षित ढंग से दुरुस्त कर दिया। स्थानीय रहवासियों ने कहा कि इस तरह की तत्परता और सक्रियता से ही जनता का भरोसा बढ़ता है। यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे जनप्रतिनिधि और अधिकारी वास्तव में समस्याओं को लेकर संवेदनशील हैं। उपाध्यक्ष मण्डलोई ने कहा कि जनता की समस्याओं को मौके पर जाकर परखना और उनका त्वरित समाधान कराना ही हमारा कर्तव्य है। हम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। इस कार्य में कनिष्ठ अभियंता श्री निर्मल यादव की तत्परता और संवेदनशीलता विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने समस्या को गंभीरता से लिया और विभागीय कार्यवाही में कोई ढील नहीं बरती। उनकी कार्यकुशलता और सहयोगी भावना ने यह सिद्ध कर दिया कि जब अधिकारी और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर काम करें, तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है।विज्ञापन
विज्ञापन