: जयस खंडवा की नई कार्यकारिणी गठित प्रेम अजनारे अध्यक्ष, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर चर्चा
Barkat Qureshi / Sun, Jul 27, 2025 / Post views : 360
जयस खंडवा की नई कार्यकारिणी गठित
प्रेम अजनारे अध्यक्ष, विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों पर चर्चा
विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले
जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) की खंडवा जिला कार्यकारिणी का गठन एक बैठक में किया गया, जिसमें जिलेभर से आदिवासी समाज के वरिष्ठजन और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मुजाल्दे सहित कई सामाजिक साथी मौजूद थे। सर्वसम्मति से प्रेम अजनारे को जिला अध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ अन्य प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं। जिला पदाधिकारी इस प्रकार नियुक्त किए गए: कार्यकारी अध्यक्ष – अंतर सिंह डावर प्रभारी – दुर्गेश वास्कले सह प्रभारी – मोहन मोगरे उपाध्यक्ष – उमेश देवड़ा, राकेश कानासे, अनिल चौहान, ईश्वर यादव सचिव – लोकेंद्र असलकर, अंकुश चौहान, नवल कणेश, रोहित चौहान सह सचिव – राहुल चौहान महामंत्री – टंट्या डावर, करण चौहान मीडिया प्रभारी – राकेश बामणिया कोषाध्यक्ष – राकेश मौर्य कानूनी सलाहकार – शंकर मोरे, भैरव सिंह नार्वे सदस्य – राहुल चौहान, रवि डाबर, प्रदीप देवड़ा, पूनम मंडलोई, दिलीप चौहान, जीतू वास्कले, प्रकाश सोलंकी, दिनेश रावत, मुकेश, राजू डूडावा
विभिन्न ब्लॉकों में अध्यक्ष नियुक्त:
खंडवा ब्लॉक – नवल गणेश
शेगांव माखन – मोहन
सिंहगढ़ – रायसिंह डावर
बोरगांव – दिनेश डावर
बैठक में उपस्थिति:
इस अवसर पर कपिल पवार, सूर्य वास्कले, सचिन बारे, मनोज ओसवाल, अंकुश मोर, शंकर मोर, टाइगर गोलकर, रूपेश मोरे, मदन रावत, विनोद पटेल, कन्हैया धुर्वे, ओमप्रकाश रावत, बलिराम देवड़ा, विजय चौहान, जगपाल पटेल, अर्जुन मेहता, रमकुश चौहान, सुनील सहित बड़ी संख्या में समाज के साथी शामिल हुए।
विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी:
बैठक में आगामी विश्व आदिवासी दिवस की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि जिलेभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैलियां और सभाएं आयोजित की जाएंगी ताकि समाज की एकता और अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाई जा सके।विज्ञापन
विज्ञापन