: "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत पानी की एक एक बूंद बचाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया
Barkat Qureshi / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 349
"जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत पानी की एक एक बूंद बचाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जन अभियान परिषद द्वारा हरदा शहर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लाला लाजपत राय वार्ड स्थित शिवाजी पार्क मे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को "आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, पानी की एक-एक बूंद बचाएं" विषय पर विस्तार से समझाया गया और महिलाओं से जल संरक्षण और संवर्धन के संबंध में अपील की गई। इस दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती बिंदु गुर्जर, म.प्र. जन अभियान परिषद की परामर्शदाता श्रीमति जया साकल्ले और नवांकुर संस्था से श्री प्रहलाद नागवे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने रैली आयोजित कर अंत में जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन