Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जल गंगा संवर्धन अभियान 

Barkat Qureshi / Sat, Apr 26, 2025 / Post views : 1164

Share:
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव   जल गंगा संवर्धन अभियान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने दसघाट बैराज का किया निरीक्षण, सुधार एवं मरम्मत कार्य के दिये निर्देश  मां ताप्ती का पूजन कर, किया श्रमदान बुरहानपुर/26 अप्रैल, 2025/- जल संसाधन विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट आज बुरहानपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग क्षेत्रान्तर्गत दसघाट बैराज का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने दसघाट बैराज का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए गेटों की स्थिति को देखा। उन्होंने मौके पर ही जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मंडलोई से बैराज के संबंध में जानकारी ली तथा गेटों की मरम्मत के साथ-साथ बैराज के अन्य सुधार कार्य 30 दिवस के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। आवश्यक कार्यवाही एवं स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर पत्रक भेजा गया है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि, यह कार्य संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाये। दसघाट बैराज जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दसघाट बैराज का निर्माण वर्ष 2016 में किया गया था, इसमें कुल 10 गेट है। यह लगभग 500 मीटर लंबा है, इसकी जल भराव क्षमता 2.56 एमसीएम है तथा 9 हजार हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई क्षमता है। इससे आस-पास के गांवों के करीबन 420 किसानों को फायदा मिलता है। मां ताप्ती का पूजन किया निरीक्षण के उपरांत प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मां ताप्ती का पूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, पूर्व विधायक श्रीमति सुमित्रा कास्डेकर, अन्य जनप्रतिनिधिगण ने भी पूजन किया। श्रमदान अभियान के तहत ताप्ती के किनारे सफाई की गई। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट एवं जनप्रतिनिधिगणों ने श्रमदान किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने उपस्थितजनों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का आव्हान भी किया।   ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना जिले में एक दिवसीय प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं निराकरण को लेकर आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, एसडीएम नेपानगर श्री वाखला, जनपद सीईओ श्रीमति वंदना कैथल, जल संसाधन कार्यपालन यंत्री श्री मंडलोई, एसडीओ जल संसाधन सुश्री प्रकृति मुकाती सहित अन्य अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें