Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं 15 जनवरी तक पूर्ण करें,कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश

Barkat Qureshi / Fri, Jan 3, 2025 / Post views : 292

Share:
जल जीवन मिशन की सभी पेयजल योजनाएं 15 जनवरी तक पूर्ण करें,कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश हरदा 3 जनवरी 2025/ जल जीवन मिशन के तहत जिले में संचालित सभी पेयजल योजनाएं 15 जनवरी तक हर हाल में पूर्ण करें। सभी पूर्ण पेयजल योजनाओं को पंचायतों को हस्तांतरित भी करते जायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों व संबंधित निर्माण एजेन्सियों को दिये। बैठक में उन्होने एक-एक ठेकेदार से व्यक्तिगत चर्चा कर पेयजल योजनाओं के लंबित और पूर्ण कार्यों की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पवनसुत गुप्ता को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर इन पेयजल योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें और जिला पंचायत की सीईओ के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं को पंचायत को हेण्ड ओवर करने के कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें। उन्होने निर्देश दिये कि पेयजल योजनाओं में शामिल प्रत्येक घर में स्टेण्ड पोस्ट बनाकर नल कनेक्शन दिया जाए। उन्होने कहा कि पेयजल पाइप लाइन के कारण जो सड़कें खोदी गई है, उन्हें तत्काल रिपेयर करें। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री गुप्ता को निर्देश दिये कि शीघ्र ही वन विभाग एवं विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर पेयजल योजनाओं के संबंध में इन दोनों विभागों से संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें