Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जल संवर्धन अभियान के तहत किया श्रमदान, ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई

Barkat Qureshi / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 271

Share:
जल संवर्धन अभियान के तहत किया श्रमदान, ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई हरदा 7 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ प्रारंभ किया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णाेद्धार जैसे कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद प्रयास सामाजिक समिति कुकरावद द्वारा सोमवार को ग्राम कुकरावद में मटकुल नदी पर गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक राकेश वर्मा ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गांव में नदी का गहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन जन अभियान परिषद हरदा की सुसंगति संस्थान छीपाबड़ खिरकिया द्वारा ग्राम पड़वा तारापुर में किया गया। जागरूकता शिविर में जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत ग्रामीणजनों को पानी के महत्व के बारे में बताया तथा जल संरक्षण के लिए शपथ दिलवाई गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें