: जागरूक ग्राहक ही शोषण मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हे
Barkat Qureshi / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 396
जागरूक ग्राहक ही शोषण मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हे
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
वर्तमान समय में ग्राहक जानकारी के अभाव में, ठगी का शिकार हो रहा हे ,फिर वह क्षेत्र सोने के आभूषण खरीदने का हो या खद्दन वस्तुएं, ग्राहक हर क्षेत्र में लुटता हे, आज समय हे जागृत होने का और यह जन जागरण का कार्य, ग्राहक पंचायत विगत ५० वर्षों से प्रबोधन कर कर रही हे , वर्तमान समय में प्लास्टिक और पालीथन एक गंभीर समस्या बन रही हे ,जिससे पर्यावरण असंतुलन हो चुका हे, आज हमे पर्यावरण अनुकूल दिनचर्या का पालन कर, पर्यावरण का संतुलन बनाना चाहिए सायबर क्राइम भी हम सजग रहकर रोक सकते हे , साइबर ठगी ओर सराफा ठगी ,मिलावट के खिलाफ,पर्यावरण अनुकूल दिनचर्या पर ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । आज दिनांक 12.7.2025 शनिवार को,स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला हरदा में, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरदा इकाई द्वारा,साइबर ठगी,ओर सराफा ठगी, पर्यावरण अनुकूल दिनचर्या,को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मातृशक्ति ओर huid हॉलमार्क कानून को लेकर वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें कैरेट पद्धति,मोबाइल से असली huid हॉलमार्क की जांच, को सिखाया गया, मुख्य अतिथि अशोक पाराशर जी (जिलाध्यक्ष)एवं शासकीय कन्या शाला स्कूल से,प्राचार्य मांडवी जी,अनिल चैतन्य,शुक्ला जी,सोनी जी, मोघे जी, दीपक मोघे जी,ज्योति वर्मा,रजनी विलांगे ,राजेश्वरी दुबे, अभया मोघे,भावना डाले, मातृशक्ति समेत करीब 50 स्टाफ ओर,200 छात्राओं की उपस्थिति रही, ग्राहक पंचायत हरदा इकाई से,प्रांत प्रचार प्रमुख प्रदीप जी जैन विदिशा,जौहरी कमल सोनी,संजय थाते (संचालन),मदनलाल जी सोनी,अरुण सोनी,ओमप्रकाश जाट,निशांत राजपूत,रितेश भावसार,समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण बचाने हेतु,सभी से संकल्प पत्र भी भरवाए गया,एवं huid हॉलमार्क की जांच हेतु ,निशुल्क मैग्नीफाइंग ग्लास का वितरण भी किया गया,विज्ञापन
विज्ञापन
