: जिनवानियां में मुकेश पिता अमित राव के घर के कुएं से निकल रहा खौलता हुआ पानी
Barkat Qureshi / Sat, Apr 19, 2025 / Post views : 222
जिनवानियां में मुकेश पिता अमित राव के घर के कुएं से निकल रहा खौलता हुआ पानी
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिराली। ग्राम जिनवानिया के एक घर के कुएं से निकल रहा खौलता हुआ गरम पानी।
सिराली तहसील की ग्राम पंचायत जिनवानिया के एक कुएं में शुक्रवार को खौलता पानी निकलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के वार्ड 12 में रहने वाले मुकेश पिता अमित राव के घर के कुएं में यह अजीब घटना सामने आई है। ग्रामीण मुकेश और विनय पटेल ने बताया पिछले करीब 15 दिनों से कुएं से हल्का गर्म गुनगुना पानी निकल रहा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक कुएं से पानी से धुएं जैसी भाप उठने लगी, पानी खौलने लगा। ऐसा लग रहा था जैसे पानी हीटर पर गर्म किया हो। इस पानी में चावल या आलू जैसे खाद्य पदार्थ डालने पर 2 से 5 मिनट में उबल रहे हैं। वहीं पानी से भरी लोहे की बाल्टी भी गर्म हो गई। परिजनों ने जहरीली गैस की आशंका पर
जलता दीपक रस्सी से कुएं में डालकर देखा, लेकिन दीपक नहीं बुझा। कुआं करीब 35 से 40 फीट तक गहरा है। 10 फीट तक पानी भरा है। परिवार ने कुएं का पानी इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इस बारे में ग्राम पंचायत और पीएचई विभाग को सूचना दी है। विभाग ने पानी का सैंपल जांच के लिए भेजने की बात कही है।प्रदीप कुशवाहा, संजय राव, राजेश योगी, सुलेमान खान, राजेंद्र राव, आदि उपस्थित रहे ।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
सिराली। ग्राम जिनवानिया के एक घर के कुएं से निकल रहा खौलता हुआ गरम पानी।
सिराली तहसील की ग्राम पंचायत जिनवानिया के एक कुएं में शुक्रवार को खौलता पानी निकलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव के वार्ड 12 में रहने वाले मुकेश पिता अमित राव के घर के कुएं में यह अजीब घटना सामने आई है। ग्रामीण मुकेश और विनय पटेल ने बताया पिछले करीब 15 दिनों से कुएं से हल्का गर्म गुनगुना पानी निकल रहा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक कुएं से पानी से धुएं जैसी भाप उठने लगी, पानी खौलने लगा। ऐसा लग रहा था जैसे पानी हीटर पर गर्म किया हो। इस पानी में चावल या आलू जैसे खाद्य पदार्थ डालने पर 2 से 5 मिनट में उबल रहे हैं। वहीं पानी से भरी लोहे की बाल्टी भी गर्म हो गई। परिजनों ने जहरीली गैस की आशंका पर
जलता दीपक रस्सी से कुएं में डालकर देखा, लेकिन दीपक नहीं बुझा। कुआं करीब 35 से 40 फीट तक गहरा है। 10 फीट तक पानी भरा है। परिवार ने कुएं का पानी इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इस बारे में ग्राम पंचायत और पीएचई विभाग को सूचना दी है। विभाग ने पानी का सैंपल जांच के लिए भेजने की बात कही है।प्रदीप कुशवाहा, संजय राव, राजेश योगी, सुलेमान खान, राजेंद्र राव, आदि उपस्थित रहे ।विज्ञापन
विज्ञापन