Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिले के 13 मंडलों में सहमति से निर्वाचित किए मंडल अध्यक्ष

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 399

Share:
जिले के 13 मंडलों में सहमति से निर्वाचित किए मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के मंडल पर्व अंतर्गत मंडल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा जिला ब्यूरो चीफ सरिता रघुवंशी बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल पर्व अंतर्गत निर्वाचित जिले के 13 मंडल अध्यक्षों की गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष जी शर्मा ने घोषणा की। जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष जी शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों और मंडल जिला प्रतिनिधियों के नामों की सूची जारी कर बताया कि, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी श्रीमान विवेक नारायण शेजवलकर जी के अनुमोदन, पर्यवेक्षक जी महेंद्र भटनागर जी की सहमति के बाद भाजपा जिला बुरहानपुर में निर्धारित मापदंडों के आधार पर मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें बुरहानपुर जिले के 13 मंडलों में सर्व सहमति से निर्वाचित 13 मंडल अध्यक्ष की घोषणा की गई है। प्रत्येक मंडल में मंडल जिला प्रतिनिधि भी निर्वाचित किए गए है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस, नेपानगर विधायक मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित अन्य ने प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्रीमान विवेक नारायण शेजवलकर जी, पर्यवेक्षक जी महेंद्र भटनागर जी और जिला निर्वाचन अधिकारी व खातेगांव विधायक आशीष जी शर्मा का आभार मानते हुए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह है निर्वाचित मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि नेपानगर मंडल अध्यक्ष नितेश वर्मा, जिला प्रतिनिधि विजय यादव। दरियापुर अटल बिहारी वाजपेयी मंडल अध्यक्ष गणेश बृजलाल पाटिल, जिला प्रतिनिधि योगेंद्र प्रजापति। डोईफोडिय़ा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष संदीप परिहार, जिला प्रतिनिधि विजय चौधरी। खकनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी, जिला प्रतिनिधि नंदकिशोर मालवीय। नावरा भगतसिंह मंडल अध्यक्ष क्षितीज महाजन, जिला प्रतिनिधि रमेश महाजन। धुलकोट मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, जिला प्रतिनिधि मांगीलाल मोरे। फोपनार पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, जिला प्रतिनिधि प्रियंका सातारकर। सरदार वल्लभाई पटेल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौर, जिला प्रतिनिधि सौरभ जाधव। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष रविंद्र काकड़े, जिला प्रतिनिधि रुद्रेश्वर एंडोले। लोक माता अहिल्या बाई होल्कर मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, जिला प्रतिनिधि संध्या कदवाने। शाहपुर मंडल अध्यक्ष आकाश राखोंडे, जिला प्रतिनिधि दिनकर महाजन। बहादरपुर मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन, जिला प्रतिनिधि योगेश महाजन। लोकमान्य लिक मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, जिला प्रतिनिधि जगदीश कपूर।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें