: जिले में चना व सरसों के 12 उपार्जन केन्द्रों का शुभारम्भ हुआ
Barkat Qureshi / Wed, Mar 26, 2025 / Post views : 234
जिले में चना व सरसों के 12 उपार्जन केन्द्रों का शुभारम्भ हुआ
हरदा 25 मार्च 2025/ रबी वर्ष 2024-25 विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन की अवधि 25 मार्च से 31 मई 2025 तक निर्धारित की गई। उप संचालक किसान कल्या तथा कृषि विकास हरदा श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार जिले में 36 उपार्जन केन्द्र, ई-उपार्जन पोर्टल पर स्थापित किये गये है। इनमें तहसील हरदा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया, पलासनेर, मसनगांव-1, मसनगाँव-2, गहाल, बालागांव, अबगाँवखुर्द, भुवनखेड़ी-1, भुवनखेड़ी-2 विपणन समिति शामिल है। इसी प्रकार हरदा एवं हंडिया तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति खेडा, सोनतलाई, धनगांव व नांदरा तथा तहसील खिरकिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मोरगढी, बैडियाकला, मुहालकला एवं सेवा सहकारी समिति पिपल्या मकड़ाई, सिराली, सोमगांवकला, रहटाकला, दीपगांवकला व सिराली में उपार्जन केन्द्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा तहसील टिमरनी अंतर्गत छिदगांवमेल, गोदागांवखुर्द, पोखरनी, करताना, बाजनियां व तजपुरा एवं तहसील रहटगांव सेवा सहकारी समिति मनियाखेडी-1, मनियाखेडी-2, टेमागांव, सोडलपुर, आलमपुर, रवांग, राजाबरारी रहटगांव स्थापित किये गये है।
उप संचालक श्री कास्दे ने बताया कि मंगलवार को चना एवं सरसों उपार्जन अंतर्गत 12 उपार्जन केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया है। उन्होने पंजीकृत किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिये अपनी सुविधा अनुसार उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुक कर, समयावधि में अपनी फसल का उपार्जन करें।
हरदा 25 मार्च 2025/ रबी वर्ष 2024-25 विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन की अवधि 25 मार्च से 31 मई 2025 तक निर्धारित की गई। उप संचालक किसान कल्या तथा कृषि विकास हरदा श्री जे.एल. कास्दे ने बताया कि जिला उपार्जन समिति के निर्णय अनुसार जिले में 36 उपार्जन केन्द्र, ई-उपार्जन पोर्टल पर स्थापित किये गये है। इनमें तहसील हरदा अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया, पलासनेर, मसनगांव-1, मसनगाँव-2, गहाल, बालागांव, अबगाँवखुर्द, भुवनखेड़ी-1, भुवनखेड़ी-2 विपणन समिति शामिल है। इसी प्रकार हरदा एवं हंडिया तहसील अंतर्गत सेवा सहकारी समिति खेडा, सोनतलाई, धनगांव व नांदरा तथा तहसील खिरकिया अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मोरगढी, बैडियाकला, मुहालकला एवं सेवा सहकारी समिति पिपल्या मकड़ाई, सिराली, सोमगांवकला, रहटाकला, दीपगांवकला व सिराली में उपार्जन केन्द्र स्थापित किया गया है। इसके अलावा तहसील टिमरनी अंतर्गत छिदगांवमेल, गोदागांवखुर्द, पोखरनी, करताना, बाजनियां व तजपुरा एवं तहसील रहटगांव सेवा सहकारी समिति मनियाखेडी-1, मनियाखेडी-2, टेमागांव, सोडलपुर, आलमपुर, रवांग, राजाबरारी रहटगांव स्थापित किये गये है।
उप संचालक श्री कास्दे ने बताया कि मंगलवार को चना एवं सरसों उपार्जन अंतर्गत 12 उपार्जन केन्द्रों का शुभारम्भ किया गया है। उन्होने पंजीकृत किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि, चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन के लिये अपनी सुविधा अनुसार उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुक कर, समयावधि में अपनी फसल का उपार्जन करें।विज्ञापन
विज्ञापन