: जिले में बिना अनुमति के बोर करने पर मशीन जप्ती व एफ आई आर की जायेगी
Barkat Qureshi / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 180
जिले में बिना अनुमति के बोर करने पर मशीन जप्ती व एफ आई आर की जायेगी

जिले में लगातार गिरते भूमिगत जलस्तर व आगामी ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाली जल संकट की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा नए निजी नलकूपों व हेन्डपम्प के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन चोरी छुपे बिना अनुमति के भी खनन होने की अटकलो को लेकर एडीएम काशीराम बड़ोले ने
बोरवेल खनन मशीन मालिकों और एजेंट्स को चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन करने पर एफआइआर दर्ज होगी और मशीन भी 3 माह जब्त रहेगी।
मंगलवार दोपहर को एडीएम कार्यालय में बोरवेल मशीन मालिकों और खनन में लगे एजेंट्स की बैठक एडीएम केआर बड़ोले ने ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई बोर नहीं किया जाएगा। जो बोर किए गए हैं, उसे पर्याप्त सुरक्षा साथ ढक दिया जाए, ताकि बच्चों के बोर में गिरने की जो घटनाएं हो रही है, उसकी पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने बोरवेल मालिकों को चेताया कि बिना अनुमति के बोरवेल होने पर मशीन मालिक, संबंधित एजेंट के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

जिले में लगातार गिरते भूमिगत जलस्तर व आगामी ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाली जल संकट की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा नए निजी नलकूपों व हेन्डपम्प के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन चोरी छुपे बिना अनुमति के भी खनन होने की अटकलो को लेकर एडीएम काशीराम बड़ोले ने
बोरवेल खनन मशीन मालिकों और एजेंट्स को चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन करने पर एफआइआर दर्ज होगी और मशीन भी 3 माह जब्त रहेगी।
मंगलवार दोपहर को एडीएम कार्यालय में बोरवेल मशीन मालिकों और खनन में लगे एजेंट्स की बैठक एडीएम केआर बड़ोले ने ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई बोर नहीं किया जाएगा। जो बोर किए गए हैं, उसे पर्याप्त सुरक्षा साथ ढक दिया जाए, ताकि बच्चों के बोर में गिरने की जो घटनाएं हो रही है, उसकी पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने बोरवेल मालिकों को चेताया कि बिना अनुमति के बोरवेल होने पर मशीन मालिक, संबंधित एजेंट के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।विज्ञापन
विज्ञापन