Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिले में बिना अनुमति के बोर करने पर मशीन जप्ती व एफ आई आर की जायेगी

Barkat Qureshi / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 183

Share:
जिले में बिना अनुमति के बोर करने पर मशीन जप्ती व एफ आई आर की जायेगी   जिले में लगातार गिरते भूमिगत जलस्तर व आगामी ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाली जल संकट की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए खंडवा कलेक्‍टर ऋषव गुप्ता द्वारा नए निजी नलकूपों व हेन्डपम्प के खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन चोरी छुपे बिना अनुमति के भी खनन होने की अटकलो को लेकर एडीएम काशीराम बड़ोले ने बोरवेल खनन मशीन मालिकों और एजेंट्स को चेतावनी दी कि बिना अनुमति खनन करने पर एफआइआर दर्ज होगी और मशीन भी 3 माह जब्त रहेगी। मंगलवार दोपहर को एडीएम कार्यालय में बोरवेल मशीन मालिकों और खनन में लगे एजेंट्स की बैठक एडीएम केआर बड़ोले ने ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति के कोई बोर नहीं किया जाएगा। जो बोर किए गए हैं, उसे पर्याप्त सुरक्षा साथ ढक दिया जाए, ताकि बच्चों के बोर में गिरने की जो घटनाएं हो रही है, उसकी पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने बोरवेल मालिकों को चेताया कि बिना अनुमति के बोरवेल होने पर मशीन मालिक, संबंधित एजेंट के खिलाफ थाने में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें